देश की खबरें | दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान: मौसम विभाग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है और इसके असर से सोमवार को इस क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, सात मई बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है और इसके असर से सोमवार को इस क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद इसके मार्ग और तीव्रता के बारे में जानकारी दी जायेगी।
विभाग ने कहा कि मछुआरों और जहाज तथा नौका संचालकों को सलाह दी जाती है कि वे रविवार से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में और नौ मई से दक्षिण-पूर्व और आसपास के मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाएं।
मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनने से आठ मई को इस क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है।
विभाग के बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘इसके बाद बंगाल की खाड़ी के मध्य में और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर की ओर इसके एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।’’
आईएमडी के महानिदेशक जी. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, ‘‘कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद इसके मार्ग और तीव्रता का विवरण प्रदान किया जाएगा। मौसम की स्थिति पर नियमित रूप से निगरानी रखी रही है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

