Uttar Pradesh: महिला पर अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंकने का आरोप, तीनों की मौत
पुलिस के अनुसार, ग्राम पजरा निवासी अमरजीत कोल के बच्चे आकाश (8), कृति (2) और अनु (1) की कुएं में गिरने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बचाव अभियान शुरू करते हुए कृति व अनु के शव को कुएं से बाहर निकलवाया, जबकि आकाश का शव काफी तलाश के बाद निकाला जा सका.