पिछले साल रोलां गैरां की उप विजेता गॉफ ने 6-7, 6-1, 6-1 से जीत दर्ज की।
इससे आंद्रीवा का ग्रैंडस्लैम में प्रभावशाली पदार्पण का सफर खत्म हुआ। वह पिछले हफ्ते 2005 के बाद फ्रेंच ओपन में महिलाओं के मुख्य ड्रा में मैच जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी थीं।
पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाले कैस्पर रूड ने तीसरे दौर में झांग झिजेन को हराकर चीन के इस खिलाड़ी की शानदार लय तोड़ दी।
चौथे वरीय रूड को पिछले साल यहां फाइनल में राफेल नडाल से हार मिली थी। उन्होंने झांग झिजेन को 4-6, 6-4, 6-1, 6-4 से शिकस्त दी।
झांग झिजेन 1937 में खो सिन खिए के बाद रोलां गैरां के तीसरे दौर में पहुंचने वाले चीन के पहले खिलाड़ी बने थे। खो 1936 में चौथे दौर में पहुंचे थे लेकिन झांग अच्छी शुरुआत के बाद उनकी बराबरी नहीं कर सके।
झांग ने पहला सेट जीत लिया जिससे नार्वे के रूड काफी हताश दिख रहे थे। पर इसके बाद रूड ने लगातार तीन सेट जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
वहीं मौजूदा विम्बलडन चैम्पियन एलिना रिबाकिना ने बीमार होने के कारण शनिवार को तीसरे दौर के मैच से पहले फ्रेंच ओपन से हटने का फैसला किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY