देश की खबरें | अपराधी या माफिया छवि के लोगों को न मिले किसी भी काम का ठेका : योगी आदित्यनाथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी हाल में अपराधी या माफिया छवि के व्यक्ति को किसी प्रकार के काम का ठेका न दिया जाए।
वाराणसी (उप्र), तीन जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी हाल में अपराधी या माफिया छवि के व्यक्ति को किसी प्रकार के काम का ठेका न दिया जाए।
शनिवार को यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस के सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में जारी विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान युद्धस्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराए जाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
बयान के मुताबिक, इसके साथ ही योगी ने अधिकारियों को इस बात का ध्यान रखने के लिए भी सख्त हिदायत दी है कि किसी भी हाल में कोई अपराधी या माफिया छवि का व्यक्ति किसी प्रकार का ठेका ना प्राप्त कर सके।
मुख्यमंत्री ने वाराणसी में 11 से 13 जून को आयोजित होने जा रही जी-20 बैठक के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुदृढ़ किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने पिछले दिनों काशी विश्वनाथ मंदिर में हुई सुरक्षा चूक की चर्चा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद करने का आदेश दिया।
समीक्षा बैठक के दौरान वाराणसी मंडल के आयुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में शहर में केंद्र व राज्य की कुल 61 परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जिनकी कुल लागत 10,305 करोड़ रुपये है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

