देश की खबरें | क्रिप्टोकरंसी धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने स्वयं को कनाडा सरकार का अधिकारी बताकर संपत्ति क्रिप्टो करंसी वॉलेट में स्थानांतरित कराने और साथियों के साथ मिलकर उस धन का गबन कर एक कनाडाई नागरिक को ठगने के आरोप में दिल्ली के एक निवासी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।