देश की खबरें | कोलकाता के एक गोदाम से बड़े ब्रांड की दो करोड़ रुपये की नकली दवाइयां बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और पश्चिम बंगाल राज्य औषधि नियामक प्राधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता में बिना लाइसेंस वाले एक गोदाम से प्रतिष्ठित ब्रांडों की लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य की नकली दवाइयां जब्त की हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।