Iran War Charity Scam: ईरान युद्ध के नाम पर ठगी, आईबी का अलर्ट, भावनाओं का फायदा उठाकर करोड़ों की फर्जी चंदा वसूली
एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि इस तरह की ठगी का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर में देखने को मिला है. यहां कई लोग घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा कर रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, सिर्फ जम्मू-कश्मीर में ही इस स्कैम का आंकड़ा करीब 16 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
Iran War Charity Scam: ईरान में जारी युद्ध के बीच देश में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. खुफिया ब्यूरो यानी आईबी ने देशभर में सक्रिय कुछ संदिग्ध संगठनों और गिरोहों को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो युद्ध प्रभावित लोगों की मदद के नाम पर आम लोगों को निशाना बना रहे हैं. ये गिरोह भावनात्मक अपील और धार्मिक जुड़ाव का सहारा लेकर लोगों से पैसे, सोना और अन्य कीमती सामान जुटा रहे हैं. Israel-Iran War: ईरान-इजरायल तनाव के बीच मध्य पूर्व में चीन की बढ़ती कूटनीति, क्या अमेरिकी प्रभाव को मिल रही चुनौती?
भावनाओं का फायदा उठाकर ठगी
अधिकारियों के मुताबिक, ये फर्जी संगठन लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं. युद्ध की तस्वीरें दिखाकर और कई मामलों में एडिटेड फोटो का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे लिए जा रहे हैं. कई लोग भावुक होकर न सिर्फ पैसे बल्कि सोना तक दान में दे रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा असर
एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि इस तरह की ठगी का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर में देखने को मिला है. यहां कई लोग घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा कर रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, सिर्फ जम्मू-कश्मीर में ही इस स्कैम का आंकड़ा करीब 16 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
पुराने नेटवर्क का इस्तेमाल
जांच में यह भी पता चला है कि इन गतिविधियों में वही नेटवर्क शामिल हो सकता है, जो पहले अलगाववादी समूहों के लिए फंड जुटाता था. आर्टिकल 370 हटने से पहले सक्रिय रहे ये नेटवर्क अब फिर से सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं.
ऑफलाइन चल रहा पूरा खेल
सबसे चिंता की बात यह है कि यह पूरा स्कैम ज्यादातर ऑफलाइन तरीके से चलाया जा रहा है. आरोपी घर-घर जाकर धार्मिक और भावनात्मक अपील करते हैं, जिससे लोगों को आसानी से निशाना बनाया जा सके. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से दूर रहकर ये लोग ट्रैकिंग से भी बच रहे हैं.
एजेंसियों की चेतावनी
सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान संगठन को दान देने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें. बिना जांच-पड़ताल के किसी को पैसा या कीमती सामान देने से बचें.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2026 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

