क्रिकेट

IPL 2026 Injury List: आगामी सीजन से पहले इन खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीमों को झटका, CSK-KKR समेत कई फ्रेंचाइजी को बड़ा नुकसान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लग चुका है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई अहम खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिससे टीमों के प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन पर असर पड़ा है. खासतौर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा नुकसान हुआ है.

IPL 2026 Injury List: आगामी सीजन से पहले इन खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीमों को झटका, CSK-KKR समेत कई फ्रेंचाइजी को बड़ा नुकसान
आईपीएल 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

TATA Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 शेड्यूल अपडेट: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: Virat Kohli IPL Journey: साल 2008 से 2025 तक कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन, 'रन मशीन' के आकंड़ों पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लग चुका है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई अहम खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिससे टीमों के प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन पर असर पड़ा है. खासतौर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा नुकसान हुआ है. लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों के चलते टीम मैनेजमेंट के सामने संतुलित टीम बनाने की चुनौती खड़ी हो गई है. कुछ खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, जबकि कुछ शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं.

हर्षित राणा के बाहर होने से केकेआर को झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण आईपीएल के आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं. हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच के दौरान चोट लगी थी और तब से वह मैदान से दूर हैं.

नाथन एलिस की चोट से सीएसके की मुश्किलें बढ़ीं

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे आईपीएल के आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं. माना जा रहा था कि वह डेथ ओवर्स में टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे.

सैम करन भी नहीं खेल पाएंगे इस सीजन

राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ट्रेड के बाद सैम करन से राजस्थान रॉयल्स की टीम को काफी उम्मीदें थीं.

जैक एडवर्ड्स का आईपीएल डेब्यू टला

सनराइजर्स हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पैर की चोट के कारण वह आईपीएल के आगामी सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

अथर्व अंकोलेकर भी चोटिल होकर बाहर

मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी अथर्व अंकोलेकर घुटने की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम की बेंच स्ट्रेंथ पर असर पड़ा है.

ये खिलाड़ी शुरुआती मैच कर सकते हैं मिस

कुछ खिलाड़ी पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन आईपीएल के आगामी सीजन के शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे. इनमें पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मैथ्यू शॉर्ट, ईशान मलिंगा, मथीशा पाथिराना और लॉकी फर्ग्यूसन शामिल हैं.

बता दें कि आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चोटिल खिलाड़ियों की यह लंबी लिस्ट टीमों के लिए चिंता का विषय बन गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजियां इन चुनौतियों से कैसे निपटती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2026 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).