देश

Bareilly Horror: बरेली में दर्दनाक हादसा, सैटेलाइट बस स्टैंड के पास खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव

पुलिस के अनुसार, तौहीद अचानक खुले नाले में गिर गया. बाद में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह शराब के नशे में था और अनजाने में नाले के खुले हिस्से पर कदम रख दिया, जिससे यह हादसा हो गया.

Bareilly Horror: बरेली में दर्दनाक हादसा, सैटेलाइट बस स्टैंड के पास खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव

Bareilly Horror: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सैटेलाइट बस स्टैंड के पास एक खुले नाले में गिरने से तौहीद नाम के युवक की मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब वह घर जाने के लिए बस पकड़ने पहुंचा था. UP Shocker: बरेली नगर निगम द्वारा पेड़ के नीचे सो रहे सब्जी विक्रेता पर सिल्ट डालने से उसकी मौत, सफाई ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, तौहीद अचानक खुले नाले में गिर गया. बाद में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह शराब के नशे में था और अनजाने में नाले के खुले हिस्से पर कदम रख दिया, जिससे यह हादसा हो गया.

30 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के तुरंत बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पूरी रात और अगले दिन तक लगातार तलाश की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया. इसके बाद प्रशासन ने रामपुर से भारी मशीनें मंगवाईं, जिनकी मदद से नाले के स्लैब तोड़े गए और पानी निकाला गया.

बरेली का युवक खुले नाले में गिरा, 30 घंटे बाद मिला शव

कचरे ने बढ़ाई मुश्किलें

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नाले में जमा भारी कचरे की वजह से टीमों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. करीब 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार तौहीद का शव बरामद किया गया.

लापरवाही पर उठे सवाल

स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि होली से पहले सफाई के दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने नाले को खुला छोड़ दिया था, जिससे यह हादसा हुआ. मौके पर एडीएम सिटी और नगर निगम के अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2026 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).