खेल की खबरें | भारत की युवा टीम इंग्लैंड में कुछ खास हासिल करने में सक्षम: डिविलियर्स
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने शनिवार को यहां कहा कि भारत के युवा खिलाड़ियों में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में कुछ खास हासिल करने की क्षमता है, बशर्ते वे खुद पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी आगे आए।