देश की खबरें | दिल्ली: कोविड के बढ़ते मामलों के बीच महिला की मौत, संक्रमण से मौत का हाल में पहला मामला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हाल में इस संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 294 है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ‘लैपरोटॉमी’ ऑपरेशन के बाद आंतों से संबंधित बीमारी से जूझ रही थी। बाद में वह कोविड-19 से पीड़ित पाई गई।’’
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा था कि दिल्ली में कोविड के 19 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सतर्क है और अस्पताल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
खारी नेत्रपाल
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

