विदेश की खबरें | मानवीय संकट का सामना कर रहा सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, 24 लाख लोगों को मदद की जरूरत : संयुक्त राष्ट्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 53.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद की अपील में केवल 36 प्रतिशत राशि ही मिल पाई है। सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (सीएआर) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के उप विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद एजी अयोया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 10 वर्षों के संघर्ष ने देश के भीतर पांच लाख लोगों को विस्थापित कर दिया है, जबकि सात लाख लोग पड़ोसी देशों में भाग गए हैं। खनिज संसाधान से समृद्ध इस देश की आबादी 60 लाख है।