मुंबई, सात सितंबर मुंबई में बृहस्पतिवार को कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम दो ‘गोविंदा’ घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।
उत्सव के दौरान, गोविंदा या दही हांडी प्रतिभागी हवा में लटकी ‘दही हांडी’ को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं। पूरे शहर में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।
अधिकारी के अनुसार, मध्य मुंबई में एक गोविंदा के घायल होने का मामला सामने आया, वहीं एक अन्य गोविंदा पूर्वी उपनगर में घायल हो गया। ये लोग मानव पिरामिड बनाने की कोशिश करने के दौरान गिरने के कारण घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि एक का इलाज परेल में स्थानीय निकाय द्वारा संचालित केईएम अस्पताल में किया जा रहा है और दूसरे गोविंदा को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी ने कहा कि दोनों की हालत स्थिर है।
उन्होंने बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गोविंदाओं के घायल होने की स्थिति में निकाय अस्पतालों में 125 बिस्तरों की व्यवस्था की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY