जरुरी जानकारी | आपूर्ति कम होने से सोयाबीन तेल-तिलहन, सीपीओ, पामोलीन तेल कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय खरीफ तिलहन फसलों की आवक की उम्मीदों के बीच आयातकों द्वारा आयात कम किये जाने की वजह से आपूर्ति घटने (शॉर्ट सप्लाई) के कारण देश के तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। वहीं नई मूंगफली फसल की आवक के बीच मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट आई। सामान्य कारोबार के बीच सरसों तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए।