जरुरी जानकारी | सेबी ने निवेशकों को एक गैर-पंजीकृत इकाई की धोखाधड़ी की गतिविधियों से सतर्क किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बृहस्पतिवार को निवेशकों को एक इकाई, लाजार्ड एसेट मैनेजमेंट इंडिया द्वारा की गई धोखाधड़ी गतिविधियों के बारे में चेतावनी जारी की।
नयी दिल्ली, 12 सितंबर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बृहस्पतिवार को निवेशकों को एक इकाई, लाजार्ड एसेट मैनेजमेंट इंडिया द्वारा की गई धोखाधड़ी गतिविधियों के बारे में चेतावनी जारी की।
एक्सचेंज को ‘‘जो हैम्ब्रो’’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यह चेतावनी जारी की है। यह समूह निवेशकों को बाजार के घंटों के बाद रियायती कीमतों पर शेयर खरीदने की पेशकश के साथ लुभाता है। इस समूह ने कथित तौर पर ‘‘सीट ट्रेडिंग अकाउंट’’ की आड़ में खुदरा निवेशकों से पैसे एकत्र किए हैं।
एक्सचेंज ने कहा कि इस समूह में, इकाई - लाजार्ड एसेट मैनेजमेंट इंडिया - जाली पंजीकरण प्रमाणपत्र का उपयोग करके खुद को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ पंजीकृत स्टॉक ब्रोकर के रूप में गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है।
एनएसई ने बयान में कहा, ‘‘हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि लाजार्ड एसेट मैनेजमेंट इंडिया नाम की कोई भी इकाई सेबी के साथ स्टॉक ब्रोकर के रूप में पंजीकृत नहीं है। व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित जाली सेबी पंजीकरण प्रमाणपत्र पूरी तरह से मनगढ़ंत और अवैध है।’’
ऐसे में एक्सचेंज ने निवेशकों को सावधान किया है और उन्हें सलाह दी है कि वे किसी भी तरह से ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं के साथ लेन-देन न करें। साथ ही, सेबी ने निवेशकों से किसी भी लेन-देन में शामिल होने या फंड ट्रांसफर करने से पहले किसी भी वित्तीय संस्था की साख और नियामकीय स्थिति को सत्यापित करने के लिए कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

