देश की खबरें | ईडी ने बीजद के युवा नेता पर अवैध खनन, परिवहन से जुड़े धनशोधन प्रकरण में मामला दर्ज किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) के युवा नेता राजा चक्र के खिलाफ राज्य में उनके और उनके सहयोगियों से जुड़े परिवहन, खनन एवं शराब व्यवसाय में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए धनशोधन का मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।