देश की खबरें | हरियाणा में परियोजनाओं की देखरेख के लिए युवा पेशेवरों की नियुक्ति की जाएगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने राज्य में विभिन्न परियोजनाओं के समय पर पूरा होने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए युवा पेशेवरों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
चंडीगढ़, 11 जुलाई हरियाणा सरकार ने राज्य में विभिन्न परियोजनाओं के समय पर पूरा होने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए युवा पेशेवरों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
इस उद्देश्य के लिए अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (गेट) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ‘मुख्यमंत्री इंजीनियरिंग परियोजना गुणवत्ता निगरानीकर्ता’ के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
यह निर्णय शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण (क्यूएए) की बैठक में लिया गया।
विकास परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए, सैनी ने कहा कि युवा पेशेवर और अधिक उत्साह एवं जोश के साथ इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सरकार की सहायता करेंगे।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इन पेशेवरों की भर्ती के लिए एक पारदर्शी प्रणाली तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
सैनी ने क्यूएए को 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले प्रमुख विकास कार्यों की गुणवत्ता ऑडिट करने का निर्देश दिया और आश्वासन दिया कि प्राधिकरण को अपनी जिम्मेदारियों के सुचारू निष्पादन के लिए पर्याप्त मानव संसाधन प्रदान किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

