एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | नेपाल के अंडर-19 क्रिकेट भोपाल में लेंगे प्रशिक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय दूतावास द्वारा जून 2025 में घोषित ‘एम्बेसडर क्रिकेट फेलोशिप फॉर नेपाली यूथ’ के तहत नेपाल के अंडर-19 क्रिकेटरों का एक समूह एक महीने के उच्च-स्तरीय पेशेवर प्रशिक्षण के लिए भोपाल की यात्रा करेगा।

खेल की खबरें | नेपाल के अंडर-19 क्रिकेट भोपाल में लेंगे प्रशिक्षण

काठमांडू, 11 जुलाई भारतीय दूतावास द्वारा जून 2025 में घोषित ‘एम्बेसडर क्रिकेट फेलोशिप फॉर नेपाली यूथ’ के तहत नेपाल के अंडर-19 क्रिकेटरों का एक समूह एक महीने के उच्च-स्तरीय पेशेवर प्रशिक्षण के लिए भोपाल की यात्रा करेगा।

भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को इस फेलोशिप के लिए चुने गये तीन युवा क्रिकेटरों नेपाल नरें भट्ट, साहिल पटेल और पूजा महतो से मुलाकात की। ये तीनों 15 जुलाई से 14 अगस्त तक भोपाल के एल.बी. शास्त्री क्रिकेट शाला में प्रशिक्षण लेंगे।

इस अवसर पर ‘क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (सीएएन)’ के अध्यक्ष चतुर्भुज चंदा भी उपस्थित थे।

श्रीवास्तव ने क्रिकेटरों को उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।

दूतावास से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इस बातचीत ने भारत और नेपाल के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने में खेल सहयोग के महत्व पर जोर दिया।’’

इस फेलोशिप से खिलाड़ियों को पेशेवर अनुभव और कौशल को सुधारने का मौका मिला। इस पहल से नेपाल की क्रिकेट आकांक्षाओं में योगदान करने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).