देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद के लिए धन जुटाने से जुड़े मामले में तीन स्थानों पर छापेमारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने क्रिप्टोकरेंसी के जरिये आतंकवाद के लिए धन जुटाने से जुड़े मामले में केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार को तीन स्थानों पर छापेमारी की।
श्रीनगर, 11 जुलाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने क्रिप्टोकरेंसी के जरिये आतंकवाद के लिए धन जुटाने से जुड़े मामले में केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार को तीन स्थानों पर छापेमारी की।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू, डोडा और हंदवाड़ा में तलाशी ली गई।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने और शांति में खलल डालने के लिए क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से सीमा पार से धन मुहैया कराने की साजिश का पर्दाफाश करने के वास्ते महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करने के उद्देश्य से यह तलाशी ली गई।
प्राथमिकी संख्या 12/2022 के अंतर्गत जारी जांच के तहत इन स्थानों पर छापेमारी की गई, जो गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान से महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिससे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले गुप्त वित्तीय नेटवर्क का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है।’’
उन्होंने बताया कि एसआईए कश्मीर को बरामद वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से इन राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले सह-षड्यंत्रकारियों और सहयोगियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में मदद मिल सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

