देश की खबरें | झूठे आख्यान फैलाना बंद करें: उपराज्यपाल सिन्हा ने ‘विभाजनकारी’ तत्वों से कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के लोकसभा सदस्य आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लोगों को केंद्र शासित प्रदेश में जनसांख्यिकीय आक्रमण के बारे में ऐसे फर्जी और खतरनाक विमर्श (नरेटिव) फैलाना बंद करना चाहिए जो शांति और सद्भाव के लिए खतरा बन सकते हैं।
श्रीनगर, 11 जुलाई नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के लोकसभा सदस्य आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लोगों को केंद्र शासित प्रदेश में जनसांख्यिकीय आक्रमण के बारे में ऐसे फर्जी और खतरनाक विमर्श (नरेटिव) फैलाना बंद करना चाहिए जो शांति और सद्भाव के लिए खतरा बन सकते हैं।
मेहदी का नाम लिए बिना सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ लोग ऐसे ‘गैर-जिम्मेदाराना’ बयान दे रहे हैं कि पर्यटक जम्मू-कश्मीर की संस्कृति को खराब कर रहे हैं।
सिन्हा ने बृहस्पतिवार को श्रीनगर में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘वे कहते हैं कि जनसांख्यिकीय आक्रमण हो रहा है और शराबखोरी फैल रही है। यह आतंकवादी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ की ओर से प्रसारित विमर्श जैसा ही है। मैं उनसे इस तरह के आख्यान फैलाना बंद करने की अपील करता हूं। हम पहले भी इसी तरह के बयानों के कारण कई निर्दोष लोगों की जान गंवा चुके हैं।’’
मेहदी ने एक बयान में कहा था कि कुछ पर्यटक कश्मीर में खुलेआम शराब पी रहे हैं और वे धार्मिक स्थलों के प्रति स्थानीय लोगों की संवेदनशीलता का भी सम्मान नहीं करते।
सांसद ने खुलेआम शराब पीने की तुलना ‘सांस्कृतिक आक्रमण’ से की थी। मेहदी ने यह टिप्पणी इस साल मार्च में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की थी, जिसमें कुछ पर्यटक डल झील में शिकारा की सवारी के दौरान शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे।
एक अन्य वीडियो में श्रीनगर में एक प्रतिष्ठित मुस्लिम दरगाह के सामने पर्यटकों के एक समूह को नाचते हुए दिखाया गया था।
सिन्हा ने बृहस्पतिवार को आतंकवाद पीड़ितों के परिवारों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को दोहराया और कहा कि उनकी पीड़ा के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

