जरुरी जानकारी | अमरावती में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए एपीसीआरडीए, ‘नैबफिड’ में समझौता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने अमरावती में लेनदेन सलाहकार सेवाओं के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा और विकास वित्त पोषण बैंक (नैबफिड) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
अमरावती, 11 जुलाई आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने अमरावती में लेनदेन सलाहकार सेवाओं के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा और विकास वित्त पोषण बैंक (नैबफिड) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते का उद्देश्य अमरावती की नई राजधानी में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक मजबूत वित्तीय खाका तैयार करना है।
आधिकारिक बयान में कहा गया, “आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एपीसीआरडीए) ने मुख्यमंत्री नायडू की उपस्थिति में लेन-देन सलाहकार सेवाओं (टीएएस) के लिए नैबफिड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।”
नैबफिड एक रणनीतिक सलाहकार के रूप में कार्य करेगा और राजधानी क्षेत्र में प्रमुख परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) सहित वित्तीय रणनीतियों और कार्यान्वयन मॉडल तैयार करने में मदद करेगा।
संस्था उपलब्ध भूमि परिसंपत्तियों को बाजार पर चढ़ाने के विकल्पों का भी पता लगाएगी और परियोजना निष्पादन में सहायता के लिए संभावित राजस्व स्रोतों की पहचान करने में एपीसीआरडीए की सहायता करेगी।
यह अमरावती की दीर्घकालिक शहरी विकास प्राथमिकताओं और पर्यावरण अनुकूल बुनियादी ढांचे के लक्ष्यों के साथ संबंधित पक्षों और निवेशकों को शामिल करने में परामर्श सहायता प्रदान करेगा।
नैबफिड के प्रबंध निदेशक जी राजकिरण राय ने कहा, “टीएएस के माध्यम से हमारा लक्ष्य अमरावती के शहरी बुनियादी ढांचे के संरचनात्मक विकास के लिए नवीन वित्तपोषण मॉडल को खोलना है।”
एपीसीआरडीए आयुक्त के कन्नबाबू ने कहा कि यह समझौता अमरावती के वित्तीय परिवेश को मजबूत करने और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूंजी निवेश को सक्षम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस साझेदारी से वित्तीय नवाचार, विभिन्न पक्षों के बीच सहभागिता और बेहतर परियोजना दक्षता के माध्यम से अमरावती के एक नई राजधानी के रूप में विकास में तेजी आने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

