देश की खबरें | ‘वीजा इंटीग्रिटी फी’ से अमेरिका जाने वाले छात्रों और पर्यटकों पर असर पड़ सकता है: सलाहकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका जाने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों, पर्यटकों, व्यापारिक यात्रियों और प्रौद्योगिकी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को जल्द ही मौजूदा वीजा शुल्क से दोगुने से अधिक का भुगतान करना पड़ सकता है, क्योंकि अमेरिका द्वारा एक नयी ‘वीजा इंटीग्रिटी फी’ लगायी जा रही है। आव्रजन सेवा सलाहकारों ने यह जानकारी दी।