देश की खबरें | उत्तराखंड : हेमकुंड से लौट रहे पंजाब के दो श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार को एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार पंजाब के रहने वाले दो श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी टिहरी, 12 जुलाई उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार को एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार पंजाब के रहने वाले दो श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने यहां बताया कि घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर के पास बागवान में हुई जब ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे एक टाटा-407 ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति ट्रक की चपेट में आकर उसके नीचे फंस गए।
पुलिस ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों के शवों को एम्बुलेंस से श्रीनगर बेस चिकित्सालय भिजवाया गया।
मृतकों की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के मनप्रीत सिंह (28) तथा गुरदीप सिंह (22) के रूप में हुई है जो हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे से ऋषिकेश लौट रहे थे।
कीर्तिनगर पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि टाटा-407 ट्रक को उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर का रहने वाले रामकिशोर चला रहा था।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही और वाहन को गलत दिशा में चलाना पाया गया है और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

