एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | नीरू पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंची, महिला ट्रैप में चौथे स्थान पर रहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय खेलों की चैंपियन नीरू ढांडा शनिवार को चौथे और अंतिम आईएसएसएफ विश्व कप शॉटगन के अंतिम दिन पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचीं और महिला ट्रैप में चौथे स्थान पर रहीं।

खेल की खबरें | नीरू पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंची, महिला ट्रैप में चौथे स्थान पर रहीं

लोनाटो (इटली), 12 जुलाई राष्ट्रीय खेलों की चैंपियन नीरू ढांडा शनिवार को चौथे और अंतिम आईएसएसएफ विश्व कप शॉटगन के अंतिम दिन पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचीं और महिला ट्रैप में चौथे स्थान पर रहीं।

उन्होंने 50 शॉट के फाइनल में अपने पहले 35 में से 30 निशाने लगाए। नीरू ने इटली की एलेसिया इज्जी पर शूट-ऑफ 2-1 से जीतकर छठा और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान हासिल किया था।

एलिमिनेशन चरण में वह कांस्य पदक विजेता और निकोसिया विश्व कप की विजेता तटस्थ एथलीट लाडा डेनिसोवा और पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता इटली की सिल्वाना मारिया स्टैंको के साथ बराबरी करने के बाद बड़े बिब नंबर के कारण बाहर हो गईं।

ऑस्ट्रेलिया की लेटिशा स्कैनलान ने 45 हिट के साथ स्वर्ण पदक जीता।

प्रीति रजक (114) एक अंक से चूककर आठवें स्थान पर रहीं। प्रगति दुबे उनसे ठीक 100 अंकों के साथ और पीछे रहीं।

पुरुषों के ट्रैप में अनुभवी जोरावर सिंह संधू (24, 25, 24, 24) ने अपने अंतिम दो क्वालीफाइंग राउंड में 121 का स्कोर बनाया। इससे उन्हें अंतिम दो स्थानों के लिए दो पूर्व ओलंपिक चैंपियनों के साथ पांच तरफा शूट-ऑफ खेलना पड़ा। वह अपना दूसरा शॉट चूककर बाहर होने वाले पहले निशानेबाज थे।

जोरावर के साथी लक्ष्य श्योराण और जसविंदर सिंह ने 116-116 अंक बनाए और लीडरबोर्ड में नीचे रहे।

रविवार को दो भारतीय जोड़ियां ट्रैप मिश्रित टीम ओलंपिक स्पर्धा में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).