एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने रोजगार मेले में 100 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को नगालैंड के दीमापुर में आयोजित रोजगार मेले के दौरान युवाओं को 100 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए।

देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने रोजगार मेले में 100 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए

दीमापुर (नगालैंड), 12 जुलाई केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को नगालैंड के दीमापुर में आयोजित रोजगार मेले के दौरान युवाओं को 100 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए।

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रीजीजू ने मेले में शामिल होने के बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘107 नियुक्ति पत्र व्यक्तिगत रूप से सौंपे गए और 239 और ईमेल के माध्यम से साझा किए गए, इसके लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की लुमडिंग डिवीजन को धन्यवाद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रोजगार मेला सिर्फ भर्ती (के उद्देश्य से) नहीं है, यह राष्ट्र निर्माण है।’’ उन्होंने सभी नए भर्ती हुए लोगों को गर्व के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्हें बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आपकी यात्रा एक विकसित भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।’’

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रीजीजू ने घोषणा की कि देशभर में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिनमें रेलवे, डाक सेवाएं, बैंक, शिक्षा, श्रम एवं रोजगार तथा गृह मंत्रालय जैसे विभिन्न सरकारी विभाग शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेला युवा सशक्तीकरण और तीव्र भर्ती के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को प्रतिबंबित करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले भर्ती प्रक्रिया में पांच से सात साल लगते थे। आज, स्वीकृत पदों को बिना किसी देरी के भरने के लिए हर तीन-चार महीने में रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं।’’

रीजीजू ने नवनियुक्त अधिकारियों से अपनी नौकरी को राष्ट्र निर्माण के रूप में देखने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘चाहे आप लोक सेवा में हों या वर्दी में, आप देश की सेवा कर रहे हैं। हर भूमिका आत्मनिर्भर भारत में योगदान देती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).