एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | गाजा पर इजराइली हवाई हमलों में बच्चों सहित 52 फलस्तीनियों की मौत, राहत केंद्र पर गोलीबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में शुक्रवार देर रात से शुरू हुए इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं।

विदेश की खबरें | गाजा पर इजराइली हवाई हमलों में बच्चों सहित 52 फलस्तीनियों की मौत, राहत केंद्र पर गोलीबारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में शुक्रवार देर रात से शुरू हुए इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं।

नासिर अस्पताल के मुताबिक, एक पेट्रोल पंप के निकट हुए हमलों में चार अन्य लोग मारे गए, तथा दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में इजराइली हवाई हमलों में 15 अन्य लोग मारे गए।

इजराइली सेना ने एसोसिएटेड प्रेस द्वारा नागरिकों की मौत के बारे में मांगी गई जानकारी के बारे में तत्काल टिप्पणी नहीं की है।

अस्पताल के अधिकारियों, चश्मदीदों और घायलों ने बताया कि रफा के निकट इजराइल समर्थित एक अमेरिकी संगठन द्वारा संचालित खाद्य वितरण स्थल पर जाते समय लोगों पर की गई गोलीबारी में कम से कम 24 अन्य लोग मारे गए।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने संदिग्ध व्यवहार करने वाले लोगों को नजदीक आने से रोकने के लिए उन पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं। उसके मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

गाजा ह्यमेनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ)ने कहा कि उसके वितरण केंद्रों के नजदीक कोई घटना नहीं घटी है।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने लोगों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाईं, जिनके बारे में उसे लगा कि वे ‘‘सैनिकों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।’’

सेना ने बताया कि यह घटना रफा इलाके में हुई, जो खाद्य वितरण स्थल से सैकड़ों मीटर दूर है। उसने कहा कि उसे किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

अब्दुल्ला अल-हद्दाद ने कहा कि वह रफा के पश्चिम में शाकौश क्षेत्र के निकट जीएचएफ द्वारा संचालित सहायता वितरण स्थल से 200 मीटर (655 फीट) दूर थे, जब एक इजराइली टैंक ने फलस्तीनियों की भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि पिछले 48 घंटों में, सैनिकों ने गाजा पट्टी में लगभग 250 ठिकानों पर हमला किया, जिनमें आतंकवादी, गोला-बारूद गोदाम, टैंक-रोधी मिसाइल प्रक्षेपण चौकियां, स्नाइपर चौकियां, सुरंगें और हमास के अन्य बुनियादी ढांचे शामिल हैं।

इजराइली सेना ने शनिवार को घोषणा की कि भूमध्यसागरीय तट पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं तथा मछुआरों, तैराकों और गोताखोरों से समुद्र में जाने से मना किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).