केंद्र सरकार ने झारखंड के दस जिलों को घोषित किया सूखाग्रस्त, 12 लाख किसानों को मिलेगी राहत
केंद्र सरकार ने झारखंड के दस जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है जिससे इन जिलों के करीब 12 लाख किसानों को राहत मिलेगी. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि बोकारो जिले को सर्वाधिक सूखाग्रस्त जिला घोषित किया गया है. राज्य के नौ जिले चतरा, देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा और पाकुड़ को मध्यम श्रेणी में शामिल किया गया है.