विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्राजील, जापान और अन्य देंशों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां 74वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के ब्राजील और जापान समेत कई देशों के अपने समकक्षों और अन्य नेताओं के साथ बैठकें कीं और द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की. उन्होंने ब्राजील के विदेश मंत्री एर्नेस्टो अरेजो, सिएरा लियोन की विदेश मंत्री नबीला टुनिस, युगांडा के प्रधानमंत्री रुहाकाना रुगुंडा और लातविया के विदेश मंत्री एड्गर्स रिंकेविक्स के साथ बैठक की.