देश

नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की जमीन बताकर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, दो साथी फरार

हापुड़ , ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित जमीन बताकर एक व्यक्ति से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया. इसके दो साथी अभी फरार हैं. उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने गुप्ता से जमीन दिलाने के एवज में दो करोड़ 20 लाख से ज्यादा की रकम ले ली.

नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की जमीन बताकर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, दो साथी फरार
गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo )

ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित जमीन बताकर एक व्यक्ति से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया. इसके दो साथी अभी फरार हैं.

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान (Rajveer Singh Chauhan) ने बताया कि सेक्टर 15 ए में रहने वाले राजनाथ गुप्ता ने वर्ष 2019 के जनवरी माह में थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अनुराग वाधवा, विक्रांत वाधवा व अनिल वाधवा से उनके पुराने ताल्लुकात हैं.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: व्हाट्सएप पर पत्नी को तीन तलाक देने के बाद पूर्व पत्नी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

शिकायत के अनुसार, इन लोगों ने वर्ष 2017 में उसे बताया था कि जनपद गौतमबुद्ध नगर के गांव अटारी, मुरादपुर, अमरपुर तथा जिला हापुड़ के ग्राम देहरा की जमीन को हापुड़ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण ने अधिकृत कर लिया है. यहां पर जमीन लेने से कुछ दिन बाद ही जमीन का भाव तीन गुना हो जाएगा.

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने पीड़ित को तीनों प्राधिकरणों द्वारा इन गांवों का अधिग्रहण करने के लिए जारी किया गया फर्जी दस्तावेज भी दिखाया. बाद में पता चला कि इन गांव को किसी भी प्राधिकरण ने अधिसूचित नहीं किया है.

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने गुप्ता से जमीन दिलाने के एवज में दो करोड़ 20 लाख से ज्यादा की रकम ले ली. थाना प्रभारी ने बताया कि बाद में जब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला, तो तीनों आरोपियों से उसने बात की. लेकिन तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2019 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).