देश

सीबीआई के अधिकारी पर फर्जी मुठभेड़ में शामिल होने का लगा आरोप, एजेंसी ने इनकार करते हुए कहा- ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में सीबीआई के एक पुलिस उपाधीक्षक ने संयुक्त निदेशक-रैंक के एक अधिकारी पर एक फर्जी मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप लगाया है. हालांकि एजेंसी ने शुक्रवार को यह कहते हुए इस आरोप से इनकार किया कि जांच में ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है. बयान में दावा किया गया कि एजेंसी ने पत्र का संज्ञान लिया है.

सीबीआई के अधिकारी पर फर्जी मुठभेड़ में शामिल होने का लगा आरोप, एजेंसी ने इनकार करते हुए कहा- ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया
सीबीआई/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लिखे एक पत्र में सीबीआई के एक पुलिस उपाधीक्षक ने संयुक्त निदेशक-रैंक के एक अधिकारी पर एक फर्जी मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप लगाया है. हालांकि एजेंसी ने शुक्रवार को यह कहते हुए इस आरोप से इनकार किया कि जांच में ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है.

पत्र में सीबीआई निदेशक आरके शुक्ला और केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission) को भी संबोधित किया गया है. डिप्टी एसपी एनपी मिश्रा (NP Mishra) ने आरोप लगाया कि संयुक्त निदेशक (प्रशासन) ए के भटनागर झारखंड में 14 निर्दोष व्यक्तियों की फर्जी मुठभेड़ में बुरी तरह संलिप्त थे.

यह भी पढ़ें : सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच कर रहे अधिकारी वीआरएस लेंगे

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमित कुमार भटनागर संस्था में अपने उच्च पद का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित कर रहे हैं. इस बीच, सीबीआई ने शुक्रवार को इन आरोपों से इंकार किया है. बयान में दावा किया गया कि एजेंसी ने पत्र का संज्ञान लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2019 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).