शरद पवार के समर्थन में आए राहुल गांधी, कहा- प्रतिशोध के तहत कारवाई करने वाली सरकार नेता को बना रही है निशाना
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार के प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके प्रति समर्थन जताते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि पवार को प्रतिशोध के तहत कारवाई करने वाली सरकार निशाना बना रही है.
नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार (Sharad Pawar) के प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उनके प्रति समर्थन जताते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि पवार को प्रतिशोध के तहत कारवाई करने वाली सरकार निशाना बना रही है.
उन्होंने यह दावा भी किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पवार के खिलाफ हो रही कार्रवाई से अवसरवाद की बू आती है. गांधी ने ट्वीट कर कहा, "शरद पवार जी प्रतिशोध वाली सरकार के निशाने पर आए हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई महाराष्ट्र में चुनाव से एक महीने पहले की जा रही है. इससे अवसरवाद की बू आती है."
यह भी पढ़ें : शरद पवार के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, महाराष्ट्र चुनाव से पहले ED की कार्रवाई को बताया ‘राजनीतिक अवसरवाद’
गौरतलब है कि पवार शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होंगे. उन्होंने गुरुवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे ईडी के ऑफिस के पास ना आएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2019 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

