भारत-पाक के बीच तनाव कम करने के लिए अमेरिकी सांसदों ने दी ये सलाह
अमेरिका के 35 सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने ट्रंप प्रशासन से कश्मीर पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत और पाकिस्तान को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है जिससे उनके बीच तनाव कम किया जा सके. अमेरिकी सांसदों ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई गतिविधियों और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई.
वाशिंगटन: अमेरिका (America) के 35 सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने ट्रंप प्रशासन (Trump Administration) से कश्मीर पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत और पाकिस्तान को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है जिससे उनके बीच तनाव कम किया जा सके. भारत सरकार द्वारा कश्मीर में पाबंदियां हटाना शुरू किये जाने की हालिया खबरों से उत्साहित अमेरिकी सांसदों ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत केली क्राफ्ट को लिखे खत में कश्मीर क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई गतिविधियों और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई.
इस पत्र पर 23 सितंबर की तारीख है. पत्र में कहा गया, ‘‘इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बरकरार रखना वैश्विक सुरक्षा का विषय है.’’ इस पत्र पर सांसद जिम बैंक्स, ग्रेग पेंस, सुसेन वाइल्ड, डेविड ट्रोन, एरिक स्वॉलवेल, ग्वेन मूर, जूडी चू, माइक लेविन और रॉन राइट के अलावा अन्य सांसदों के भी हस्ताक्षर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2019 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

