Pro Kabaddi 2019: बंगाल वारियर्स ने तेलुगु टाइटन्स और पैंथर्स ने पल्टन को हराया
मनिंदर सिंह के 17 अंकों की मदद से बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बुधवार को तेलुगु टाइटन्स को 40-39 से हराया जबकि मेजबान जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पल्टन को 43-34 से पराजित किया. दीपक निवास हुड्डा (12 अंक) और दीपक नारवाल (11 अंक) ने जयपुर के लिये सुपर 10 बनाये.
जयपुर. मनिंदर सिंह के 17 अंकों की मदद से बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बुधवार को तेलुगु टाइटन्स को 40-39 से हराया जबकि मेजबान जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पल्टन को 43-34 से पराजित किया. दीपक निवास हुड्डा (12 अंक) और दीपक नारवाल (11 अंक) ने जयपुर के लिये सुपर 10 बनाये. जयपुर की टीम ने हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया और जीत दर्ज करके प्लेआफ की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा.
इससे पहले बंगाल ने एक बेहद करीबी मैच में टाइटन्स को हराया. इस जीत से बंगाल पीकेएल की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है. बंगाल के 19 मैचों में 73 अंक हैं और वह दिल्ली दबंग से एक अंक आगे हो गया है. दिल्ली के 17 मैचों में 72 अंक हैं. यह भी पढ़े-Pro Kabaddi League 2019: दबंग दिल्ली ने गुजरात फॉर्च्यूनजाएंटस को 4 अंकों से हराया
सिद्धार्थ देसाई ने टाइटन्स की तरफ से 15 अंक बनाये लेकिन इस हार से उनकी टीम की प्लेआफ की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. टाइटन्स के 17 मैचों में 34 अंक हैं और वह 12 टीमों की लीग में 11वें स्थान पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

