देश

सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच कर रहे अधिकारी वीआरएस लेंगे

सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे एजेंसी के अधिकारी सतीश डागर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है. सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सीबीआई में अधीक्षक पद पर तैनात सतीश डागर ने निजी कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन दिया है.

सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच कर रहे अधिकारी वीआरएस लेंगे
सीबीआई (Photo Credit-Wikimedia Commons)

नई दिल्ली. सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे एजेंसी के अधिकारी सतीश डागर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है. सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सीबीआई में अधीक्षक पद पर तैनात सतीश डागर ने निजी कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन दिया है.’’ केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल 15 अक्टूबर को एक आरोपी को राहत देने के बदले घूस लेने के आरोप में अस्थाना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, अस्थाना ने इन आरोपों से इनकार किया है.

सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि डागर ने पिछले महीने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा लेकिन उन्होंने इससे अब तक इनकार किया है. यह भी पढ़े-दिल्ली हाई कोर्ट ने राकेश अस्थाना मामले की जांच के लिए दिया चार महीने का समय

डागर ने इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ दर्ज मामलों की भी जांच की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).