मध्यप्रदेश में शुरू हुआ जुबानी जंग: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को रावण और ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया विभीषण
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को रावण और कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को विभीषण बताया है. इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस एवं कमलनाथ पर पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक तो ये कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये सिंधिया को महाराज, महाराज कहते थे और अब माफिया कहते हैं. क्या एक दिन में सिंधिया जी महाराज से माफिया हो गये. भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार भोपाल आये सिंधिया का स्वागत करने के लिए आयोजित सभा को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, मेरे कमलनाथ, मैंने कहा था कि (हमारे) कार्यकर्ता के आये एक-एक आंसू का हिसाब लूंगा.