कोरोनावायरस का कहर: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद सोना 1,097 रुपये टूटा चांदी 1,574 रुपये नीचे आई
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 1,097 रुपये टूटकर 42,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार रुपये में बढ़त के बीच निवेशकों ने अन्य संपत्तियों की ओर रुख किया है जिससे सोने में गिरावट आई