कोरोना वायरस का प्रकोप जारी, दुनियाभर में अब तक 9 हजार से अधिक लोगों की मौत
दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से नौ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. आधिकारिक सूत्रों से एएफपी को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस से कुल 9,020 लोगों की मौत हुई. इनमें से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या 4,134 जबकि एशिया में 3,416 है.