मुंबई: बांद्रा फ्लैट में लगी आग में युवती की मौत, अन्य महिला गंभीर रूप से घायल
मुंबई के बांद्रा में बृहस्पतिवार सुबह आवासीय इमारत के एक फ्लैट में लगी आग में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया.नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि यह फ्लैट सी स्प्रिंग इमारत की छठी मंजिल पर है.
मुंबई, 19 मार्च (भाषा) मुंबई के बांद्रा में बृहस्पतिवार सुबह आवासीय इमारत के एक फ्लैट में लगी आग में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया.नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि यह फ्लैट सी स्प्रिंग इमारत की छठी मंजिल पर है.
उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि यह इमारत बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंगले के सामने स्थित है.
Mumbai: One dead & one injured after fire broke in a residential building in Bandra, earlier today. Fire under control now. #Maharashtra pic.twitter.com/5vXzSGHqZX
— ANI (@ANI) March 19, 2020
बता दें कि मुंबई का बांद्रा पश्चिम का इलाका काफी हाई प्रोफाइल इलाका है. यहां फ़िल्म सितारों के साथ देश की तमाम बड़ी शख्सियत रहती है. मशहूर पांच सितारा होटल ताज लैंड्स एन्ड भी यहीं हक़ी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2020 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

