देश

निर्भया की आत्मा को शांति मिलेगी, न्याय प्रणाली को लेकर संदेह दूर हो गया: एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि आखिरकार न्याय मिलने के बाद निर्भया की आत्मा को शांति मिली होगी और उम्मीद है कि सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या के इस बर्बर मामले के चारों दोषियों की फांसी दूसरों को ऐसा अपराध करने से रोकने का काम करेगी. रेखा शर्मा ने कहा कि इस मामले ने कानून प्रणाली में कमियों को उजागर किया जिसका चारों दोषियों ने फायदा उठाया.

निर्भया की आत्मा को शांति मिलेगी, न्याय प्रणाली को लेकर संदेह दूर हो गया: एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा
निर्भया गैंगरेप के दोषी (File Photo)

नई दिल्ली. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि आखिरकार न्याय मिलने के बाद निर्भया की आत्मा को शांति मिली होगी और उम्मीद है कि सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या के इस बर्बर मामले के चारों दोषियों की फांसी दूसरों को ऐसा अपराध करने से रोकने का काम करेगी. रेखा शर्मा ने कहा कि इस मामले ने कानून प्रणाली में कमियों को उजागर किया जिसका चारों दोषियों ने फायदा उठाया.

एनसीडब्ल्यू की प्रमुख रेखा शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘उम्मीद है कि न्याय मिलने के बाद निर्भया की आत्मा को आखिरकार शांति मिली होगी. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उसके माता-पिता ने अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई जीत ली। चारों लोगों को एक युवा मेडिकल छात्रा पर बर्बर अपराध के लिए अंतत: दोषी ठहराया गया और आज सुबह फांसी दी गई.’’ यह भी पढ़े-दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा- मैंने बेटी की तस्वीर को गले लगाकर उसे बताया कि आज न्याय मिल गया

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले ने हमें कानून प्रणाली में खामियों को भी दिखाया जिसका चारों दोषियों ने फायदा उठाया। आज जब हम जानते हैं कि आखिरकार दोषियों को फांसी दी गई तो मैं उम्मीद करती हूं कि यह दूसरे लोगों को अपराध के लिए रोकने का काम करेगा और भविष्य में किसी मामले में न्याय देने के लिए इतना लंबा वक्त नहीं लगना चाहिए.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2020 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).