कोरोनावायरस के कारण ऋचा चड्ढा और अली फजल ने शादी स्थगित की
ऋचा और अली की शादी अप्रैल में होने वाली थी। ऐसा कहा जा रहा था कि इस विवाह में शामिल होने के लिए अमेरिका और यूरोप से लोग आने वाले थे.
मुम्बई: अदाकारा ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) और अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) के बढ़ते खतरे के कारण अब शादी साल के अंत में करने का निर्णय किया है. ऋचा और अली की शादी अप्रैल में होने वाली थी. ऐसा कहा जा रहा था कि इस विवाह में शामिल होने के लिए अमेरिका और यूरोप से लोग आने वाले थे.
अभिनेताओं के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अली और ऋचा चड्ढा ने शादी को 2020 अंत तक स्थगित करने का फैसला किया है.’’ यह भी पढ़ें: क्या कोरोना वायरस के चलते टल जाएगी वरुण धवन-नताशा दलाल और अली फजल-ऋचा चड्ढा की शादी?
उन्होंने कहा, ‘‘ वे सभी के स्वस्थ और सुरक्षित होने की कामना करते हैं और किसी भी कीमत पर यह नहीं चाहते कि उनके दोस्त, परिवार और शुभचिंतक किसी भी तरह इससे प्रभावित हों.’’
गौरतलब है कि देश में अभी तक कोरोना वायरस के 169 मामले सामने आ चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2020 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

