International Women’s Day 2020: महिला दिवस पर कई कंपनियां दे रही हैं आकर्षक डिस्काउंट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जाने माने कई ब्रांड ने महिलाओं को लुभाने के लिये कपड़ों, एक्सेसरीज और आभूषणों पर आकर्षक छूट की पेशकश की है. दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के लिये शानदार खाना, रिफ्रेशिंग स्पा सत्र जैसी कई तरह की पेशकश की गई हैं. पैसिफिक मॉल में शनिवार से 15 मार्च तक 5,000 रुपये से 15,000 रुपये तक की खरीदारी करने पर डायमंड पेंडेंट और ब्यूटी वाउचर जीतने का मौका मिल सकता है.