चीन में कोरोना वायरस के संदिग्धों को जिस होटल में रखा गया था उसकी इमारत गिरी, 70 लोग मलबे में दबे
यहां की सरकारी मीडिया के मुताबिक फुजियान प्रांत स्थित 80 कमरों के होटल की इमारत स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े सात बजे गिरी. बाद में बचाव दल ने 33 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है.
बीजिंग: चीन के क्वांझू शहर में शनिवार को एक होटल की इमारत गिरने से 70 लोग मलबे में दब गए। सरकारी मीडिया के मुताबिक इस होटल (Hotel) का इस्तेमाल कोरोना वायरस (Coronavirus) के संदिग्ध संक्रमितों को पृथक रखने के लिए किया जा रहा था. यहां की सरकारी मीडिया के मुताबिक फुजियान प्रांत स्थित 80 कमरों के होटल की इमारत स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े सात बजे गिरी. बाद में बचाव दल ने 33 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 70 लोग अब भी मलबे में दबे हैं. एजेंसी ने बताया कि होटल में उन लोगों को पृथक कर रखा गया था जो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे. यह भी पढ़े: Coronavirus: चीन में कोरोना वायरस से हाहाकार, 132 लोगों की मौत, 6000 मामलों की पुष्टि
शिन्हुआ के मुताबिक बचाव एवं राहत कार्य के लिए 147 सदस्यीय दल को भेजा गया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2020 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

