टेक

Yes Bank Crisis: पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने यस बैंक के खातों में लेन-देन रोका

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने शुक्रवार को नकदी संकट से जूझ रहे येस बैंक के खातों से लेनदेन को रोक दिया. इसमें यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने वाले लेनदेन भी शामिल हैं. पीपीबीएल ने येस बैंक को लेकर रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद यह फैसला किया. एक दिन पहले रिजर्व बैंक ने येस बैंक पर तमाम अंकुश लगाते हुए बैंक के जमाकर्ताओं के लिए तीन अप्रैल तक निकासी की सीमा 50,000 रुपये तय की थी

Yes Bank Crisis: पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने यस बैंक के खातों में लेन-देन रोका
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली. पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने शुक्रवार को नकदी संकट से जूझ रहे येस बैंक के खातों से लेनदेन को रोक दिया. इसमें यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने वाले लेनदेन भी शामिल हैं. पीपीबीएल ने येस बैंक को लेकर रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद यह फैसला किया. एक दिन पहले रिजर्व बैंक ने येस बैंक पर तमाम अंकुश लगाते हुए बैंक के जमाकर्ताओं के लिए तीन अप्रैल तक निकासी की सीमा 50,000 रुपये तय की थी. रिजर्व बैंक ने बैंक के निदेशक मंडल को भी भंग कर दिया. इसके साथ ही एसबीआई के पूर्व उप प्रबंध निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) प्रशांत कुमार को बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है.

पीपीबीएल ने एक बयान में कहा, “पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने आज (शुक्रवार) घोषणा की कि वह अपने उपयोगकर्ताओं के धन की सुरक्षा के लिए यूपीआई सहित, येस बैंक के खातों से लेनदेन को प्रतिबंधित कर रहा है.” यह भी पढ़े-Yes Bank Crisis: प्रियंका गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-यस बैंक की बर्बादी बीजेपी सरकार की देन, 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था को लेकर भी कसा तंज

बयान में कहा गया, “चूंकि यस बैंक पर आधारित तीसरे पक्ष के ऐप भी प्रभावित हुए हैं, इसलिए यूपीआई पारिस्थितिकी तंत्र को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहक यूपीआई पर लेनदेन करने के लिए अन्य यूपीआई ऐप का उपयोग करना जारी रख सकते हैं. पेटीएम के ग्राहक पहले की तरह बिना किसी रुकावट के पेटीएम यूपीआई और वॉलेट सेवा का उपयोग कर सकेंगे.”

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2020 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).