राज्यसभा चुनाव 2020: बीजेपी ने 5 उम्मीदवारों की घोषणा की, जानें किसे दिया मौका
राज्यसभा चुनाव के लिये मध्यप्रदेश की दूसरी सीट के लिये डा. सुमेर सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है. बुधवार को पार्टी ने मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार घोषित किया था.
नयी दिल्ली: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिये हरियाणा से दुष्यंत कुमार गौतम सहित दो उम्मीदवारों तथा मध्यप्रदेश की दूसरी सीट के लिये डा. सुमेर सिंह सोलंकी को अपना टिकट दिया है बीजेपी की विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिये हरियाणा से रामचंद्र झांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से इंदु गोस्वामी को प्रत्याशी बनाया है. महाराष्ट्र से डा. भगवत कराड को उम्मीदवार बनाया है
राज्यसभा चुनाव के लिये मध्यप्रदेश की दूसरी सीट के लिये डा. सुमेर सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है. बुधवार को पार्टी ने मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार घोषित किया था.
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि बीजेपी महाराष्ट्र से दिग्गज नेता एकनाथ खडसे को राज्यसभा भेज सकती हैं. हालांकि, ऐसा हुआ नहीं. खडसे पार्टी से नाराज चल रहे हैं. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था. उनके जगह उनकी बेटी रोहिणी खडसे को मैदान में उतरा गया था मगर वह हार गयी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2020 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

