देश

होली पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काटे 600 से ज्यादा चालान

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए कुल 647, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने के लिए 181, हेलमेट नहीं पहनने के लिए 1,192 और लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए 156 चालान काटे गए.

होली पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  काटे 600 से ज्यादा चालान
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में 600 से ज्यादा चालान काटे गए. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए कुल 647, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने के लिए 181, हेलमेट नहीं पहनने के लिए 1,192 और लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए 156 चालान काटे गए.

होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए 170 से ज्यादा यातायात पिकेट बनाए गए थे और जिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई. करीब 1,600 कर्मी तो केवल दिल्ली यातायात पुलिस ने तैनात किए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2020 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).