Coronavirus: केरल में कोरोना वायरस के 14 नये मामले आए सामने, राज्य में कुल संख्या हुई 105
केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 14 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ कर 105 हो गई. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार शाम इस महामारी पर समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि एक स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित पाया गया है. उन्होंने कहा कि छह मामले कासरगोड में, कोझीकोड में तीन, मलप्पुरम, पलक्कड, कोट्टायम,एर्नाकुलम और अलपुझा जिलों में एक-एक मामले दर्ज किये गये हैं.