देश

इंदौर में पांच और व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि, मध्य प्रदेश में कुल 20 लोग संक्रमित

इंदौर में पांच और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि बुधवार देर रात हुई.

इंदौर में पांच और व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि, मध्य प्रदेश में कुल 20 लोग संक्रमित
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

भोपाल: इंदौर (Indore) के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पांच और मरीजों में कोरोना वायरस (Covid-19) संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही मध्य प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. इंदौर में पांच और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि बुधवार देर रात हुई. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 20 लोगों में से नौ लोग इंदौर, छह जबलपुर, दो भोपाल, एक व्यक्ति शिवपुरी और एक व्यक्ति ग्वालियर का निवासी है. इन लोगों की हालत स्थिर है और वे अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. संक्रमित पाई गई उज्जैन निवासी 65 वर्षीय महिला की बुधवार को इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के अधिकारियों से मिली है. शासकीय महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इंदौर शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पांच और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की बुधवार देर रात पुष्टि हुई. यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से जंग: राजधानी दिल्ली में COVID-19 के 36 पॉजिटिव मामले, 800 लोगों को किया जा रहा क्वारंटाइन

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. ये लोग शहर के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं. प्रवक्ता ने बताया कि उज्जैन निवासी 65 वर्षीय एक महिला की बुधवार को इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इंदौर और उज्जैन में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद दोनों शहरों में बुधवार को कर्फ्यू लगा दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).