Coronavirus Lockdown: Flipkart ने अस्थायी रूप से कामकाज किया बंद
फ्लिपकार्ट ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "24 मार्च को गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे भारत में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा हुई है, इसलिए हम अस्थायी रूप से अपनी सेवाओं को निलंबित कर रहे हैं."
Flipkart Temporary Shut: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अस्थायी रूप से अपने परिचालन को बंद कर रहा है. कंपनी ने कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए की गई 21 दिन की देशव्यापी बंदी के मद्देनजर यह फैसला किया है. फ्लिपकार्ट ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "24 मार्च को गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे भारत में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा हुई है, इसलिए हम अस्थायी रूप से अपनी सेवाओं को निलंबित कर रहे हैं."
ब्लॉग में आगे कहा गया "हम जितनी जल्दी हो सकेगा, आपकी सेवा करने के लिए वापस आएंगे."प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों के लिए पूरे देश में बंद की घोषणा की थी. भारत में कोरोना वायरस से अब तक लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से अधिक संक्रमित हैं.
इससे पहले अमेजन इंडिया ने मंगलवार को कहा था कि उसने अस्थायी रूप से कम प्राथमिकता वाले उत्पादों के ऑर्डर लेने बंद कर दिए हैं और वह स्वच्छता तथा अन्य उच्च प्राथमिकता वाले उत्पादों की आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

