देश

कोरोना वायरस: शेयर बाजारों में रौनक, सेंसेक्स में 1,862 अंकों का देखा गया उछला

कोरोना वायर के मद्दे नजर देश भर में आने जाने पर 21 दिन की पाबंदी से बाजार में शुरू में उतार चढाव दिखा पर एशयायी बाजारों से तेजी के संकेतों से स्थानीय कारोबारियों में भी उत्साह बढ़ गया था.

कोरोना वायरस: शेयर बाजारों में रौनक, सेंसेक्स में 1,862 अंकों का देखा गया उछला
शेयर बाजार (File Image)

मुंबई:  रिलायंस इंडस्ट्रीज,निजी क्षेत्र के बैंकों और मारुति की अगुवाई में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 1,862 अंक उछलकर 28,535.78 अंक पर बंद हुआ. निवेशकों ने कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से निपटने के लिये सरकार के प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में जोदरार लिवाली की. कोरोना वायर के मद्दे नजर देश भर में आने जाने पर 21 दिन की पाबंदी से बाजार में शुरू में उतार चढाव दिखा पर एशयायी बाजारों से तेजी के संकेतों से स्थानीय कारोबारियों में भी उत्साह बढ़ गया था. वैश्विक बाजारों में तेजी का भी घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा. अमेरिका में सरकार और संदद के ऊपरी सदन सीनेट के बीच अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए 2,000 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज को लेकर समझौते की घाषणाा से वैश्विक बाजारों में तेजी आयी.

बीएसई सेंसेक्स में कारोबार की शुरूआत में उतार-चढ़ाव देखा गया. पर अंत में यह 1,861.75 अंक यानी 6.98 प्रतिशत मजबूत होकर 28,535.78 अंक पर बंद हुआ।इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 516.80 अंक यानी 6.62 प्रतिशत मजबूत होकर 8,317.85 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे लाभ में रही.  कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत मजबूत हुआ। उसके बाद कोटक बैंक, मारुति, एचडीएफुसी बैंक औेर एसडीएफसी, टाइटन, एल एंड टी और एक्सिस बैंक का स्थान रहा. वहीं दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, आईटीसी और बजाज ऑटो नुकसान में रहे. यह भी पढ़े: शेयर बाजारों में कमाल की तेजी, BSE और NSE दोनों बंपर बढ़त के साथ खुले

आनंद राठी के प्रमुख (इक्विटी रिसर्च)नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि कोरोना संबधी सार्वजनिक पाबंदी की नये सिरे से घोषणा से अनिश्चितता कम हुई है.  साथ ही सरकार के प्रोत्साहन उपायों के आश्वासन से निवेशकों की धारणा सुधरी है. उन्होंने कहा कि वायदा एवं विकल्प खंड के अनुबंधों के कल (बृहस्पतिवार) समाप्त होने से पहले ‘शार्ट कवरिंग’ (सौदों को पूरा करने के लिये खरीदारी) से बाजार में आयी यह तेजी चौतरफा रही.  बड़ी, मझोली एवं छोटी कंपनियों के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गयी.व्हाइट हाउस और सीनेट के बीच अमेरिका परकोरोनो वायरस महामारी के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव से निपटने के लिये 2,000 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज से जुड़े विधेयक पर सहमत होने से वैश्विक बाजारों में तेजी का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा.

एशिया के अन्य बाजारों में चीन के शांघाई, हांगकांग, जापान के तोक्यो और दक्षिण कोरिया के सोल बाजार के प्रमुख सूचकांक 8 प्रतिशत तक मजबूत हुए. शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी 4 प्रतिशत तक की तेजी चल रही थी. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.07 प्रतिशत मजबूत होकर 27.17 डॉलर बैरल पर पहुंच गया।घरेलू मुद्रा बाजार गुड़ी पड़वा के अवसर पर बुधवार को बंद है।इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर 562 पहुंच गयी है जबकि मरने वालों की संख्या 10 से कम कर 9 कर दी गयी है। दिल्ली में दूसरी मौत में कोरोना वायरस संक्रमण नहीं पाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).