कोरोना संकट के बीच दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर मदद के लिए आए सामने, 10 लाख डालर दान किये
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे अपने देश स्विट्जरलैंड के लोगों की मदद के लिये बुधवार को दस लाख डालर से अधिक की धनराशि दान की. बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और उनकी पत्नी ने इस संकट से निबटने के लिये दस लाख स्विस फ्रैंक (लगभग दस लाख 20 हजार डालर) की धनराशि दी है.
जेनेवा. दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे अपने देश स्विट्जरलैंड के लोगों की मदद के लिये बुधवार को दस लाख डालर से अधिक की धनराशि दान की. बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और उनकी पत्नी ने इस संकट से निबटने के लिये दस लाख स्विस फ्रैंक (लगभग दस लाख 20 हजार डालर) की धनराशि दी है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूटीओ) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से स्विट्जरलैंड नौवें नंबर पर है. स्विस स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उनके देश में 8800 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं जबकि सोमवार तक 86 लोगों की मौत हो चुकी थी. यह भी पढ़े-कोरोना वायरस: स्पेन ने मृतकों के मामले में चीन को पीछे छोड़ा, 3,434 लोगों ने तोड़ा दम
विश्व में नंबर चार 38 वर्षीय फेडरर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘यह सभी के लिये चुनौतीपूर्ण समय है और किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए. मिर्का और मैंने ने निजी तौर पर स्विट्जरलैंड के सबसे कमजोर परिवारों के लिये दस लाख स्विस फ्रैंक दान करने का फैसला किया है. ’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

